Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान


कुण्डली (सोनीपत)(Dainikjagruk.com)

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुण्डली में आज कक्षा दसवीं के छात्र कौशल जांगड़ा को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीला सहरावत ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्या ने बताया कि कौशल जांगड़ा ने 18 जनवरी को दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता की। इस सेमिनार में विश्व विख्यात कुक्कीवोन से 9वीं डैन ब्लैक बेल्ट ग्रैंडमास्टर चांग सेंग डॉन्ग द्वारा ओलंपिक स्टाइल ताइक्वांडो और वर्ल्ड ताइक्वांडो के नवीनतम नियमों एवं आधुनिक तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि कौशल जांगड़ा इससे पूर्व भी देश व विदेश में आयोजित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत चुका है और विद्यालय, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर चुका है।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने कौशल जांगड़ा को बधाई देते हुए उसके निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Leave Comments