Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


सोनीपत, 3 फरवरी 2026(Kuldeep Ranga)
स्वर्गीय प्रोफेसर डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि के अवसर पर आचार्य संदीप जी के सान्निध्य में वेद मंत्रोच्चारण के साथ शांति यज्ञ का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सोनीपत शहर के विधायक श्री निखिल मदान, हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती कविता जैन, पूर्व विधायक श्री अनिल ठक्कर, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री धर्मपाल मलिक सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय मार्गदर्शक एवं हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व निर्देशक डॉ. पूर्णमल गॉड, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. भीम सिंह दहिया, हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं वर्तमान सूचना आयोग सदस्य डॉ. कुलबीर छिकारा, सुजान सिंह पार्क संगठन के सचिव श्री शशि पाल अरोड़ा तथा एस.एम.आर. यूनिवर्सिटी के अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. जगदीश बत्रा ने अपने स्नेहिल शब्दों से दिवंगत आत्मा को स्मरणांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रो. मलिक की दोनों सुपुत्रियों सुश्री मेघना मलिक एवं सुश्री मीमांसा मलिक को सभी गणमान्यजनों द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया। भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट रामधन शर्मा, सोनीपत इकाई के अध्यक्ष श्री नरेश आकाश, कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता सैनी, हिंदू गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. रचना गुप्ता, श्रीमती लज्जा गोयल, इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सुषमा दहिया सहित सुजान सिंह पार्क संगठन के सदस्यों व नगर के अनेक नागरिकों की उपस्थिति से वातावरण अत्यंत भावुक एवं पारिवारिक बन गया। आयोजकों ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे स्वर्गीय प्रो. मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

Comments

Leave Comments