Top Stories
  1. सोनीपत के पूर्ण मूर्ति कैंपस में स्थापित होगा अत्याधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र, IITM पुणे से हुआ ऐतिहासिक समझौता
  2. नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा : अग्निशमन विभाग का त्रि-वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन, नई कमेटी का गठन
  3. सोनीपत में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विशेष विधिक एवं कल्याणकारी शिविर का आयोजन – सचिव प्रचेता सिंह
  4. SONIPAT (26सोनीपत में संविधान दिवस पर अधिकारियों ने ली शपथ, नगराधीश डॉ. अनमोल बोले—संविधान सर्वोच्च मार्गदर्शक
  5. सोनीपत राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 77वाँ एनसीसी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, कुलपति ने नेतृत्व व राष्ट्रभक्ति के मूल्यों पर दिया जोर
  6. समीर का दमदार प्रदर्शन: 70 KG वर्ग में सिल्वर मेडल, साउथ पॉइंट कॉलेज का परचम बुलंद
  7. पूर्ण मूर्ति कैंपस ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको के साथ किया शैक्षणिक एमओयू | छात्रों को मिलेगा इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम का अवसर
  8. प्रशासन से परिचय: समाधान शिविर में निजी स्कूलों के बच्चों ने लिया प्रशासनिक अनुभव
  9. साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स मीट में दमकी प्रतिभाएं, विजेताओं को मिला सम्मान
  10. स्पोर्ट्स मीट में कॉन्फिडेंस हाउस का दबदबा, विद्यार्थियों ने दिखाया उम्दा खेल प्रदर्शन

स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में 100 साल पुराना रहट बनेगा आकर्षण का केंद्र, जल्द करेंगे CM सैनी उद्घाटन


स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में 100 साल पुराना रहट बनेगा पर्यटकों में मुख्य आकर्षण का केंद्र। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और विधायक निखिल मदान संग्रहालय पहुंचे।

रहट को स्थापित करने के कार्य का नारियल तोड़कर किया शुभ आरंभ 

गैलरियों में मौजूद 100 से 5000 वर्ष पुरानी वस्तुए 

सोनीपत जिला को संग्रहालय की सौगात मिलने जा रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे संग्रहालय का उद्घाटन

सोनीपत 16 अक्टूबर(DAINIK JAGRUK)(KULDEEP RANGA) महाभारत कालीन नगर सोनीपत में स्थापित हुआ स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय को जल्द ही देश दुनिया से पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के साथ विधायक निखिल मदान संग्रहालय पहुंचे । मौके पर ब्यूटीफिकेशन सोसायटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और गैलरियों में मौजूद 100 से 5000 वर्ष पुरानी वस्तुओं की जानकारी दी। ओरिजिनल रूप से रहत संग्रहालय में चलता हुआ नजर आएगा। मौके पर बाल्टियों से निकलने वाले पानी से सुंदर फव्वारा भी चलता हुआ नज़र आएगा। रहट को स्थापित करने पर आने वाला खर्च सामाजिक सरोकार के मद्देनजर हरियाणा की प्रमुख फिल्म अभिनेत्री सुमित्रा हुड्डा द्वारा वहन किया जाएगा। जिसके निमार्ण कार्य में 200 साल पुरानी लखोरी ईंटों का इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और विधायक निखिल मदान ने यहां संग्रहालय परिसर में 100 वर्ष पहले इस्तेमाल होने वाले सिंचाई के साधन रहट को स्थापित करने के कार्य का नारियल तोड़कर शुभ आरंभ किया।  गांव मीमारपुर के खेतों में मौजूद कुएं में रहट कंडम रूप में पड़ा हुआ था। बडौली ने बताया कि यह स्थल भविष्य में देश दुनिया से स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में पहुंचने वाले पर्यटकों में यह मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस स्थल का उद्घाटन करवाया जाएगा। वहीं विधायक निखिल मदान ने सोसायटी के सदस्यों ओर प्रशासन के अधिकारियों का म्यूजियम को स्थापित करने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि यहां पर प्राचीन धरोहरों को सजा कर 
 रखा गया है तो भविष्य में युवा पीढ़ी के लिए यह एक प्रेरणादायक भी जरूर रहने वाली है कि उनके बुजुर्ग किस तरह से वस्तुओं का इस्तेमाल करते थे एक शिक्षा के क्षेत्र में भी यह संग्रहालय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

सोसायटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने बताया कि संग्रहालय की 17 गैलरियों में वस्तुएं सजाने का कार्य केंद्र सरकार में संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के माध्यम से पूर्ण किया जा चुका है। अब संग्रहालय के संचालन का कार्य भी इसी विभाग के माध्यम से किया जाएगा। म्यूजियम और हिस्ट्री से संबंधित पढ़ाई करने वाले देश और विदेश के स्टूडेंट्स भी भविष्य में यहां ज्ञान अर्जित करते हुए नजर आएंगे। देश और हरियाणा में जहां एक संग्रहालय की गिनती और बढ़ाने वाली है वहीं सोनीपत जिला को संग्रहालय की सौगात मिलने जा रही है। ऐतिहासिक धरोहरो को बचाने के मकसद को लेकर ब्यूटीफिकेशन सोसायटी पिछले 25 वर्षों से डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में कार्य कर रही है। उपायुक्त सुशील सारवान के मार्ग दर्शन में पांडव कालीन कुआं और सुंदर सावरी अलौकिक सरोवर के जीर्णोद्वार का कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर ब्यूटीफिकेशन सोसायटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री, सयुक्त सचिव जसबीर खत्री, सदस्य कृष्ण सैनी, सतख़ुभा धाम के पुजारी सूरज शास्त्री, ललिता कौशिक, समित कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष, अशोक भारद्वाज, विशाल खत्री , रितेश , रमेश पांची , कैलाश चंद के अलावा काफ़ी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
 

Comments

Leave Comments