Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

साउथ पॉइंट स्कूल में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों को बताया महत्व

साउथ पॉइंट स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर दिखाते विद्यार्थी।

सोनीपत :दैनिक जागरूक (कुलदीप सिंह ):साउथ पॉइंट स्कूल में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, प्लांटेशन सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक व अन्य गतिविधियों के माध्यम से धरा को हरा-भरा बनाने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए विद्यार्थियों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस के विषय पर हर साल एक नई थीम रखी जाती है। इस वर्ष की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारी पृथ्वी’ है। उन्होंने बताया कि साल 1970 से प्रारंभ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 192 से अधिक देश मनाते हैं। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की गुणवत्ता, उर्वरता और महत्व को बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जरूरत है।
साउथ पॉइंट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने बताया कि अमेरिका में इस दिन को ट्री डे के रूप में जाता है। यह दुनिया में सबसे बड़ा जन जागरूकता आंदोलन है। इसमें एक साथ 192 देशों के अरबों की संख्या में नागरिक हिस्सा लेते हैं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते हुए पौधारोपण करते हैं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना की और साथ मिलकर ट्री प्लांटेशन भी किया। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर कल दिया जा सके।

Comments

Leave Comments