HTML Head Code (कॉपी-पेस्ट रेडी) Copy code Html वाई ब्रेक योग | लघु सचिवालय सोनीपत में अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

वाई ब्रेक के दौरान लघु सचिवालय में योग, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया तनावमुक्त अभ्यास DAINIK JAGRUK


सोनीपत, 16 फरवरी(DAINIK JAGRUK)

लघु सचिवालय, सोनीपत में सोमवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर योग अभ्यास कर तनाव मुक्त रहने का संदेश दिया। मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा पांच मिनट का ‘वाई ब्रेक’ आयोजित किया गया। इस पहल का मकसद कर्मचारियों को काम के दौरान तनाव से राहत दिलाना, उन्हें तरोताजा रखना और दोबारा ध्यान केंद्रित करने में मदद करना रहा।

योग ब्रेक के दौरान कर्मचारियों को कुर्सी पर बैठकर गर्दन के व्यायाम कराए गए। इसमें कुर्सी पर बैठे-बैठे ताड़ासन सहित अन्य सरल योग आसनों का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी सुभाष चंद्र, एसीपी राजदीप मोर, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने योग सहायकों सरिता, पिंकी, कृष्णा व दर्वेश के निर्देशन में उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

Comments

Leave Comments