Top Stories
  1. सोनीपत: ग्राम लिवान वार्ड 8 में जनसंपर्क कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कमल दिवान का भव्य स्वागत
  2. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  3. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  4. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  5. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  6. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  7. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  8. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  9. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  10. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम

अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन

maple-mirage-2026-sports-festival-purn-murti-vidyapeeth-sonipat

सोनीपत, 25 फरवरी। (Dainik Jagruk)पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ, कामी रोड में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव ‘मेपल मिराज-2026’ का शुभारंभ भव्य और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन एवं सचिव गौतम नैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य मार्च पास्ट से समारोह को यादगार बना दिया। डॉ. विजयपाल नैन ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, कॉमनवेल्थ व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर रहे हैं और खेल जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य व प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। खेल महोत्सव में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, गीता यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। पहले दिन खेले गए रोमांचक वॉलीबॉल फाइनल में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई की टीम ने गीता यूनिवर्सिटी पानीपत को 26-24 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ की टीम तीसरे स्थान पर रही। आयोजन को सफल बनाने में स्पोर्ट्स व इवेंट टीम सहित स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Leave Comments