Top Stories
  1. सोनीपत: ग्राम लिवान वार्ड 8 में जनसंपर्क कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कमल दिवान का भव्य स्वागत
  2. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  3. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  4. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  5. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  6. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  7. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  8. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  9. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  10. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम

विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK

बाल विवाह रोको रथ यात्रा को विधायक कृष्णा गहलावत ने किया रवाना | दैनिक जागरूक

राई (सोनीपत) (दैनिक जागरूक | कुलदीप रंगा)

सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गहलावत ने अपने निवास स्थान से ‘बाल विवाह रोको रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा पूरे सोनीपत जिले के प्रत्येक गांव में जाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ जनजागरण करेगी और लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएगी।

विधायक कृष्णा गहलावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना देती है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा बाधित होती है, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उनका सर्वांगीण विकास रुक जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून भी बाल विवाह को अपराध मानता है, इसलिए समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करे।

विधायक ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चा समाज सुधार है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बाल विवाह रोकने और इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सामूहिक प्रयासों से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

रथ यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों, इसके दुष्परिणामों और बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर फूल सिंह नम्बरदार प्रधान (जाटी कलां), सुरेंद्र, जय सिंह नम्बरदार (प्रीतमपुरा), राजेश नम्बरदार (अटेरणा), कैलाश (मनोली), कर्मवीर, बिजेंद्र (नांगल कला), अमरजीत व शीलू (मेहंदीपुर), अमित (दीपालपुर), नरेंद्र, अमन, नीरज (रेवली), दीपांशु (बिंदरोली) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

— दैनिक जागरूक | कुलदीप रंगा

Comments

Leave Comments