Top Stories
  1. सोनीपत: ग्राम लिवान वार्ड 8 में जनसंपर्क कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कमल दिवान का भव्य स्वागत
  2. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  3. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  4. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  5. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  6. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  7. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  8. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  9. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  10. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम

सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल

"सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन एम.एस. ऑर्थोपेडिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट"

सोनीपत(Dainik Jagruk)(Kuldeep Ranga)

हरियाणा के सोनीपत जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि गांव भादी निवासी डॉ. जुबिन नैन ने चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। डॉ. जुबिन नैन ने एम.एस. ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग विज्ञान) की डिग्री में गोल्ड मेडल प्राप्त कर बिहार सरकार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों की विश्वविद्यालय परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है।

डॉ. जुबिन नैन ने वर्ष 2025 में राजकीय ए. एन. मगध मेडिकल कॉलेज, गया जी से एम.एस. ऑर्थोपेडिक्स की पढ़ाई पूरी की। उन्हें यह प्रवेश NEET-PG के अंतर्गत अखिल भारतीय सामान्य श्रेणी (AIQ) से प्राप्त हुआ, जो उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।

विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा में उन्होंने सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हरियाणा और सोनीपत जिले के लिए गर्व की बात है।

डॉ. जुबिन नैन के पिता डॉ. जगबीर सिंह नैन दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग से जिला पशुपालन अधिकारी (DAHO) के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती परवीन नैन गृहिणी हैं। वर्तमान में डॉ. जुबिन नैन सेक्टर-14, सोनीपत में निवास करते हैं।

उनकी पत्नी डॉ. भाग्यश्री नैन भी चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत हैं और उन्होंने एम.एस. प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obstetrics & Gynaecology) के साथ-साथ आईवीएफ (IVF) में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

डॉ. जुबिन नैन की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के मेडिकल छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Comments

Leave Comments