Top Stories
  1. सोनीपत: ग्राम लिवान वार्ड 8 में जनसंपर्क कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कमल दिवान का भव्य स्वागत
  2. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  3. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  4. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  5. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  6. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  7. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  8. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  9. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  10. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम

जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk

जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर जागरूकता कार्यक्रम | सोनीपत Dainik Jagruk

सोनीपत, 18 फरवरी(Dainik Jagruk) जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के बढ़ते खतरे को लेकर “एएमआर पर प्रहार – एंटीबायोटिक्स: लापरवाही नहीं चलेगी” विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तथा जीवीएम गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी एवं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह ने सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार उपयोग का संदेश देना रहा। वक्ताओं ने बताया कि एंटीबायोटिक्स का गलत और अत्यधिक उपयोग भविष्य में संक्रमणों के इलाज को कठिन बना सकता है, जिससे यह एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने छात्राओं को बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन न करने तथा डॉक्टर द्वारा निर्धारित पूरा कोर्स लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगराधीश डॉ. अनमोल ने सभी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को एएमआर के प्रति शपथ दिलाई और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी मौन महामारी से लड़ने का सबसे सशक्त हथियार है। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. निहारिका ने किया, जबकि कुसुम की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग भी कार्यक्रम की सफलता में सहायक रहा। अंत में प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को एंटीबायोटिक्स के सही उपयोग, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों एवं स्टाफ सदस्यों ने इस कार्यक्रम को समय की आवश्यकता बताते हुए इसकी सराहना की।

Comments

Leave Comments