Top Stories
  1. मेयर राजीव जैन की माताजी शकुंतला देवी का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
  2. स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में 100 साल पुराना रहट बनेगा आकर्षण का केंद्र, जल्द करेंगे CM सैनी उद्घाटन
  3. गन्नौर शहर दिवाली पर होगा रोशन, चौक-चौराहों पर लगेगी शार्पे लाइट और रंग-बिरंगी झालरें
  4. जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह: सम्पर्क फाउंडेशन ने किया स्टार टीचर्स, मेंटर्स और स्कूलों को सम्मानित
  5. नवंबर माह में सरसों तेल वितरण के जारी किए गए रेट
  6. 17 अक्टूबर को राई एजुकेशन सिटी में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया आयोजन स्थल का दौरा
  7. डॉ. भीमराव अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत में आत्म-समझ और मूल्य-निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन
  8. गांवों को मिली सड़क की सौगात | विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ | @dainikjagruk
  9. खेल विश्वविद्यालय राई की बॉक्सर ऋतिका दहिया ने जीता स्वर्ण पदक, विश्व मुक्केबाज़ी कप 2025 के लिए चयन
  10. महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया समाज के उत्थान का आह्वान

महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया समाज के उत्थान का आह्वान


गोहाना(सोनीपत), 07 अक्टूबर। जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के अवसर पर मंगलवार को गोहाना में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उपस्थित लोगों को जयंती की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी को मंत्री कोटे से 11 लाख रूपये का चैक भेंट किया।
                      डॉ. शर्मा ने कहा कि आज का यह अवसर केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेरणा का दिन है। जब-जब मानवता भटकती है, तब-तब कोई महापुरुष मार्गदर्शन के लिए अवतरित होता है। महर्षि वाल्मीकि ऐसे ही त्रिकालदर्शी ऋषि थे, जिन्होंने अपने तप और ज्ञान से अंधकार में प्रकाश फैलाया। उन्होंने कहा कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है। महर्षि वाल्मीकि जी ने इस अमर महाकाव्य के माध्यम से समाज को मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य के आदर्शों से परिचित कराया। यही कारण है कि आज भी हर पीढ़ी रामायण से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ती है।
                      सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कर करोड़ों भारतीयों की आस्था को साकार किया है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि जब संकल्प दृढ़ हो तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। राम मंदिर केवल स्थापत्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सिखाता है कि व्यक्ति चाहे किसी भी परिस्थिति में क्यों न हो, सही दिशा और सत्कर्मों से वह अपने जीवन को बदल सकता है।
                      उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के सबसे वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अनुसूचित जातियों के आरक्षण का दो वर्गों - वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति - में वर्गीकरण लागू किया है, जिससे लंबे समय से वंचित समाज को समान अवसर मिल सके। सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा हेतु हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है। उनके हित में बीमा राशि और सहायता योजनाओं का भी प्रावधान किया गया है।
                      डॉ. शर्मा ने कहा कि गरीब एवं वंचित वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना तथा मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हमारी हर योजना, हर नीति और हर निर्णय में महर्षि वाल्मीकि जी की भावना बसती है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में अच्छाई, समरसता और सेवा की भावना को सशक्त करना है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
                      अंत में डॉ. शर्मा ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि सभी लोग महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में राई स्थित एजुकेशन सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेेंगे और हरियाणा को विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसलिए आप सभी यहां से बड़ी संख्या में उस दिन आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।
                       कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठï नेता देवेन्द्र कौशिक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे, बल्कि उन्होंने समाज को सत्य, करुणा, और समानता का संदेश दिया। उन्होंने जीवनभर समाज में व्याप्त भेदभाव और अज्ञानता को दूर करने का कार्य किया। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि परिश्रम, ज्ञान और सदाचार के माध्यम से कोई भी व्यक्ति समाज में आदर्श स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि के विचारों को आत्मसात कर समाज में समरसता, स्वच्छता और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य करना चाहिए।
                        इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, महामंत्री जोगिन्द्र शर्मा, संयोजक दीपक लारा, अनाज मण्डी के प्रधान श्याम लाल वशिष्ठï,  एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित वाल्मीकि, दीपक भारद्वाज, ओम प्रकाश शर्मा, धर्मगुरू स्वदेश, दयानंद नंबरदार, अजीत सिंह, मिथुन, अशोक, प्रवीण, कर्ण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments