#मुख्यमंत्रीग्रामीणआवासयोजना #सोनीपत #MMGAY2 #HaryanaNews #सोनीपतखबरें #LuckyDraw #ग्रामीणविकास #CMManoharLal #HousingForAll #DainikJagruk
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

नवंबर माह में सरसों तेल वितरण के जारी किए गए रेट


सोनीपत, 14 अक्टूबर(DAINIK JAGRUK)   प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) कार्डधारको को राशन डिपो पर मिलने वाले सरसों का तेल नवंबर माह में एक लीटर तेल 30 रूपये व दो लीटर तेल 100 रूपये में दिया जाएगा। हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले निदेशालय ने माह नवंबर 2025 के लिए फोर्टीफाइड सरसों के तेल के आवंटन की घोषणा की है। सरकार द्वार वितरण की जिम्मेवारी 15 जिलों में हैफेड को 7 जिलों हर-हिथ (एचएआईसीएल) जैसी एजेंसियों को सौंपी गई है।  
                       जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियन्त्रक मनीषा मेहरा ने बताया कि हरियाणा सरकार से मिली हिदायतों अनुसार नवंबर माह मे सरसों के तेल का वितरण सत्यापित आय वाले बीपीएल व एएवाई परिवारों को एक लीटर 30 रूपये व दो लीटर 100 रूपये में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों को सस्ती दरों पर सरसों का तेल दिए जाने से उनके घरेलू खर्च में कमी आएगी, जिससे वो अपने परिवारों का सही लालन-पोषण कर सकेंगे।

Comments

Leave Comments