Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

खेल विश्वविद्यालय, राई के छात्र करेंगे 6वीं सीनियर नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में भागीदारी


सोनीपत,08 सितंबर(DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

राई, सोनीपत: खेल विश्वविद्यालय, राई के लिए यह गौरव का अवसर है कि विश्वविद्यालय के विकाश लाठर, रणबीर सिंह (पी.जी. डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग – योगासन) तथा विशाल (बी.एससी.) का चयन 6वीं सीनियर नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में हुआ है। यह प्रतियोगिता 11 से 14 सितम्बर 2025 तक अग्रसेन भवन, सेक्टर 6, भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी
माननीय कुलपति श्री अशोक कुमार (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि “हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। यह विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गुणवत्ता का परिणाम है।”
गौरतलब है कि श्री विकाश लाठर वर्तमान में विश्वविद्यालय में योगासन कोच के रूप में भी कार्यरत हैं। कुलपति महोदय ने इस तथ्य पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विश्वविद्यालय से प्रशिक्षित कोच इस स्तर पर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का परिचय दे रहे हैं।
विश्वविद्यालय के संपूर्ण शिक्षण एवं कोचिंग स्टाफ ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं राज्य का मान बढ़ाएँगे।

Comments

Leave Comments