Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

राजकीय आईटीआई खरखौदा में 29 छात्रों का साक्षात्कार के आधार पर रोजगार में चयन


 रोजगार मेले में 83 छात्रों का शिक्षुता  के लिए चयन

 सोनीपत 28 मई(KULDEEP RANGA)
 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खरखौदा में पास आउट छात्रों को  रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्राचार्य संदीप कुमार अहलावत की अध्यक्षता में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

 प्रधानाचार्य ने बताया कि आईटीआई संस्थान देश को आत्मनिर्भर कौशल भारत बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। क्योंकि यहां पर कौशल का हुनर प्राप्त कर छात्र छात्राएं बड़े-बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों ( कंपनियों ) में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह अपने कौशल के बल पर स्वयं के नए स्टार्टअप शुरू करें। रोजगार मेले में 13 औद्योगिक प्रतिष्ठानों( कंपनियों ) ने भाग लिया जिसमें 83 छात्रों को अप्रेंटिस एवं 29 छात्रों का साक्षात्कार के आधार पर चयन जॉब के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि खरखौदा में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र की वजह से यहां युवाओं के लिए रोजगार के अपार संभावनाएं हैं। विभाग का लक्ष्य रोजगार मेले का आयोजन करके युवाओं को रोजगार मुहिया करवाना है। ताकि आईटीआई करने के बाद छात्र बेरोजगार ना रहे।

इस अवसर पर राजेंद्र नांदल, शमशेर गर्ग अनुदेशक  जोगिंदर, राजेश गौतम, सहित सभी आईटीआई सदस्य व स्टाफ मौजूद रहा।

Comments

Leave Comments