#dcpsonipat#acpsoipat#cpsonipat#citypolicesonipat
Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक अमित कुमार ने छात्राओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया


सोनीपत,20 सितंबर(DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने गर्ल्स हाई स्कूल, गांव कुमासपुर में छात्राओं को किया नशे से जागरूक, फर्स्ट ऐड व ट्रैफिक रूल्स भी समझाए, स्कूल प्रांगण में पौधा रोपण के तहत लगाए 200 पौधे

            पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP के मार्गदर्शन में तथा पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में आज गांव कुमासपुर स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

            इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक अमित कुमार ने छात्राओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया और नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें ट्रैफिक नियमों की महत्ता समझाते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवहारिक उदाहरण भी बताए गए।

            कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को फर्स्ट ऐड से जुड़ी अहम जानकारियां दीं, ताकि आपात स्थिति में वे स्वयं या दूसरों की मदद कर सकें।

            मुरथल ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर सिंह ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे न केवल खुद नशे से दूर रहें बल्कि अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।

            पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्कूल प्रांगण में 200 पौधे लगाए गए। इस पहल में स्कूल स्टाफ, छात्राओं और पुलिस कर्मियों ने मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई।

            गांववासियों व स्कूल प्रशासन ने सोनीपत ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान सोनीपत सिटी ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक देशराज भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments