ambedkar-educational-society-agm-sonipat-2025
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

दी अम्बेडकर एजुकेशनल सोसायटी की आम सभा की बैठक सम्पन्न, सत्यवान भाटिया ने की अध्यक्षता


सोनीपत, 22 जून 2025(Kuldeep Ranga)

डॉ. अम्बेडकर एजुकेशनल सोसायटी, सोनीपत की आम सभा की बैठक आज प्रातः 9:30 बजे डॉ. अम्बेडकर भवन, ककरोई रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के प्रधान सत्यवान भाटिया ने की, जबकि संचालन सचिव जगमिंदर सिंह द्वारा किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में कोषाध्यक्ष महेन्द्रपाल सिंह द्वारा सत्र 2024-25 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे 200 से अधिक आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोरम पूरा होने के पश्चात सभी सदस्यों को ऑडिट रिपोर्ट भी वितरित की गई।

विशेष रूप से, इस बैठक में जिला रजिस्ट्रार (फर्म्स एवं सोसायटी), सोनीपत द्वारा नियुक्त निरीक्षक मंजीत सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया और सभा को संबोधित करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

प्रमुख उपस्थित सदस्य:
उप-प्रधान संजय कुमार, सह-सचिव जवाहर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुल्तान सिंह भौरिया, कुलदीप राज, रविंद्र भाटिया, सुरेंद्र कुमार, जगबीर सिंह, नरेंद्र राणा, तथा आजीवन सदस्य जवाहर सिंह सिंगल, राजेश कटारिया, बलराज मेहरा, बलवान राठी, इंद्र जीत खोखर, सूबे सिंह, राम कंवार कलसन, सूरज मल, राजपाल, प्रेम संभरवाल, आज़ाद सिंह सहरावत, बलजीत सिंह, कुलभूषण, मनोज मेहरा, आंनद वर्मा, रामसिंह सिंगल, संदीप, संतोष राठी, सुनीता, कृष्णा, सावित्री आदि।

प्रधान सत्यवान भाटिया ने बैठक के समापन पर सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए सोसायटी की एकता और पारदर्शिता की सराहना की।

 

Comments

Leave Comments