स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में दिखा भारत का गौरवशाली अतीत — अमेरिका से पहुंचे
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय बना अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र, अमेरिका से पहुंची अनीता कुमारी और पद्मश्री डॉ संतराम देशवाल ने की भव्यता की सराहना

अमेरिका के कलिफोर्निया से पहुंचे पर्यटको के साथ पद्मश्री प्राप्त कर चुके डॉ संतराम देशवाल अपनी पत्नी डॉ राजकला के साथ ।

अमेरिका के कैलिफोनिया से पहुंची अनीता कुमारी ने स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में जाना महाभारत काल का पुराना इतिहास 

पद्मश्री प्राप्त कर चुके डॉ संतराम देशवाल अपनी पत्नी डॉ राजकला के साथ पहुंचे

सोनीपत (दैनिक जागरूक): स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय का आकर्षण अब दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जहां देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। बुधवार को अमेरिका और देश के पद्मश्री भी मौके पर पहुंचे। जहां सभी ने 100 से 5000 वर्ष पुरानी वस्तुओं को देखा और महाभारत काल की याद को ताजा किया।

इस दौरान ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने सभी का स्वागत किया और 23 गैलरी के विषय में रोचक तथ्यों से संबंधित जानकारी दी। अमेरिका के कैलिफोनिया से पहुंची अनीता कुमारी ने बताया कि वह अमेरिका में गूगल कंपनी में कार्य करती है उनको यहां आकर बेहद ही अच्छा लगा है और उन्होंने रामायण गैलरी में ख़ास तौर से श्रीराम की सैकड़ों वर्ष परानी प्रतिमा के दर्शन भी करने का मौका मिला है और महाभारत से संबंधित भी काफी जानकारी मिली है कि प्राचीन समय में यहां इस नगर में प्रवेश के 4 द्वार होते थे और यमुना नदी भी बहती थी । उन्होंने कहा कि वह अमेरिका में जाकर वहां के लोगों को इस संग्रहालय के विषय में जानकारी जरूर देगी ताकि वह भी यहां आकर पुराने इतिहास की जानकारी ले सके।

देश की राष्ट्रपति से पद्मश्री प्राप्त कर चुके डॉ संतराम देशवाल अपनी पत्नी डॉ राजकला के साथ पहुंचे। जिन्होंने 400 साल पुराने शेल्फी प्वाइंट पर एक यादगार फ़ोटो भी क्लिक किया। श्री देशवाल ने बताया कि वह इस स्थान को काफी पहले से जानते हैं लेकिन वह संग्रहालय में पहली बार पहुंचे हैं। जहां खास तौर से मुद्रा गैलरी के अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई है जिन्होंने अपने देश के लिए प्राणों की आहुति दे डाली थी। यह संग्रहालय सोनीपत के इतिहास को समेटे हुए है और भविष्य में देश दुनिया से पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र जरूर बनेगा। 

ब्यूटीफिकेश सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश सिंह ने बताया कि इस संग्रहालय बेहद ही प्राचीन वस्तुओं को सजोए हुए हैं जिसका उद्घाटन हरियाणा के मख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा करवाया जाएगा और जिसको संचालित करने के लिए भारत सरकार में सांस्कृतिक मंत्रालय के अधीन आईजीएनसीए के अधिकारी करेंगे और देश दुनिया से पहुंचने वाले पर्यटकों को खास सुविधा यहां उपलब्ध होगी।

 

Comments

Leave Comments