Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

कैंडल जला व दो मिनट का मौन धारण कर पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को दी श्रद्धांजलि

साउथ पॉइंट स्कूल में कैंडल जला आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कामना करते विद्यार्थी।

पर्यटकों का धर्म पूछकर मौत के घाट उतारना कायराना व दुर्भाग्यपूर्ण : दिलबाग सिंह खत्री

-विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से आतंकवाद के खात्मे को एकजुट होने का दिया संदेश

सोनीपत(kulldeep ranga)

साउथ पॉइंट स्कूल में प्रबंधन व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन धारण कर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने कैंडल जलाकर मरने वालों की आत्मा की शांति की कामना की। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर व अन्य गतिविधियों के माध्यम से आतंकवाद के खात्मे को लेकर सभी को एकजुट होने का संदेश दिया। साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बायसरन में 22 अप्रैल की दोपहर को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। आतंकियों ने पर्यटकों से पहला उनका धर्म पूछा, फिर गोली मार दी। आतंकियों द्वारा एक धर्म विशेष के लोगों को इस प्रकार निशाना बनाना बेहद कायराना व दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे देश भर में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।

साउथ पॉइंट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने बताया कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। हमें अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखना है। जिससे आतंकियों के मंसूबे पूरे ना हो सकें। पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने बताया कि विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से सभी को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया है। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक व अन्य गतिविधियों से सभी को एकजुटता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Comments

Leave Comments