Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

विधायक निखिल मदान ने सोनीपत वासियों को दी बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं।


बैसाखी एवं खालसा पंथ के साजना दिवस पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब मॉडल टाऊन द्वारा शहर में निकाला गया नगर कीर्तन।

सोनीपत : बैसाखी एवं खालसा पंथ साजना दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा कलघीधर साहिब मॉडल टाऊन द्वारा शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का विधायक निखिल मदान के सेक्टर 14 कार्यालय के सामने पहुंचने पर विधायक द्वारा भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर विधायक निखिल मदान ने पंजप्यारों को नमन करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही पालकी साहिब में विराजमान पवित्र गुरु ग्रन्थ साहिब को भी नमन किया। इस अवसर पर निखिल मदान ने कहा कि वह सभी शहरवासियों को बैसाखी एवं खालसा पंथ साजना दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। बैसाखी का पर्व फसलों के पकने और हर्षोल्लास का पर्व है। सिखों के दसवें गुरु दशमेश श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोविंद सिंह जी ने हिंदू धर्म को बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और धर्म की रक्षा हेतु अपना बलिदान दिया ऐसे गुरु को वह नमन करते हैं।

Comments

Leave Comments