Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

गोहाना के फव्वारा चौक पर धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव@ dainikjagruk


गोहाना, 29 अप्रैल (kuldeep Ranga) 

आज गोहाना के प्रमुख फव्वारा चौक पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माईराम कौशिक रहे। कौशिक ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर अगरबत्ती दिखाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और पुष्प एवं पुष्पमाला अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पहल गांव में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अपने संबोधन में माईराम कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वे किसी एक जाति विशेष के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के देवता हैं। उन्होंने भगवान परशुराम को न्याय का प्रतीक बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में चंद करण शर्मा, बलराम कौशिक, रीना शर्मा, कुलदीप सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments