Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

भारतीय भाषा समर कैंप का भव्य शुभारंभ — मुख्य अतिथि कर्नल राकेश मोर रहे मौजूद

भारतीय भाषा समर कैंप उद्घाटन समारोह PM Shri AASSS Murthal 2025

SONIPAT(KULDEEP RANGA)

2 जून 2025 को पीएम श्री AASSS sonipat, मुरथल अड्डा (3490) में "भारतीय भाषा समर कैंप" का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल राकेश मोर ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम की विशेष अतिथि रहीं सोनिया मोर, जो कि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हैं।

यह समर कैंप 2 जून से 8 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व प्राचार्या सुमन शर्मा, नरेन्द्र भारतीय, और अन्य शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सोनिया मोर ने छात्राओं को हरियाणा की क्षेत्रीय भाषा, खान-पान और सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया। वहीं, कर्नल राकेश मोर ने छात्राओं को लोक संस्कृति को अपनाने और अपने लक्ष्य निर्धारित कर उस पर कार्य करने की प्रेरणा दी। नरेन्द्र भारतीय ने भारत की समृद्ध संस्कृति के विविध पक्षों को उजागर किया।

दर्शन कुमारी ने कार्यक्रम का सफल मंच संचालन किया। रितु राज, कांता हुड्डा, मिनाक्षी योगिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। किरण बाला इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रहीं।

Comments

Leave Comments