Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सहकारिता मंत्री कार्यालय द्वारा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर लगाया गया रक्तदान शिविर


गोहाना(सोनीपत), 05 मई। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के कार्यालय द्वारा मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे तक चले रक्तदान शिविर में 76 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया।
मंगलवार को प्रदेशभर में केंद्रीय ऊर्जा, शहरी आवासन मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन अवसर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ। इस कड़ी में गोहाना में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के निर्देश पर फव्वारा चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री के निजी सहयोगी विपिन गोयल व सुनील शर्मा द्वारा रक्तदान शिविर की व्यवस्था संभाली गई। रक्तदान शिविर में गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक उर्फ मल्ला, गोहाना मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र मुदगिल सहित 76 नागरिकों द्वारा रक्तदान कर पुण्य कमाया गया। रक्तदान संकलन के लिए हैदराबादी अस्पताल चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम गोहाना पहुंची थी। रक्तदान शिविर में वेलकम फाउंडेशन का भी सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, डॉ रमेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित कक्कड़, अरुण निनानिया, केसी शर्मा, राजू पटवा, जगबीर जैन, रामभगत प्रजापत, पूर्व सरपंच महाबीर, सुभाष सैनी, बबलू वाल्मीकि, सुनील वत्स, नर सिंह, नवीन खत्री, प्रवीण कुमार, राजेश खानपुर आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments