Top Stories
  1. वोट बैंक का ‘बैंक बैलेंस’ खत्म: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा-महायुति की ऐतिहासिक जीत
  2. संस्कारवान पीढ़ी से ही साकार होगा 2047 का विकसित भारत का सपना : राजीव जैन
  3. आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में निरंतर सीखना आवश्यक : डॉ. मंजुला स्पाह
  4. ): समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मछरौली राष्ट्रीय लोक दल में शामिल, जयंत चौधरी ने किया स्वागत
  5. सोनीपत में जलभराव से राहत की तैयारी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को ड्रेन नंबर-6 से जोड़ने की योजना
  6. मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने जिंदल इंस्टिट्यूट ऑफ हरियाणा स्टडीज़ द्वारा तैयार हरियाणा की पहली जिला (सोनीपत) मानव विकास रिपोर्ट जारी की
  7. डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वामी श्रद्धानंद जी बलिदान दिवस सप्ताह व वीर बाल दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन
  8. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का भव्य आयोजन
  9. पूर्ण मूर्ति कैंपस के वुशु खिलाड़ी सुजल ने स्वीडन में लहराया परचम
  10. हरियाणा सरकार देगी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिजन को सरकारी नौकरी

चार दिवसीय राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में तरुण खताना ने पहला स्थान प्राप्त कर लहराया परचम पहला

तरुण खतानिया के कांस्य पदक जीतने पर कुलपति श्री अशोक कुमार उनको ढेरों शुभकामनाएं देते हुएं।

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, के कुलपति श्री अशोक कुमार ने बताया कि राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटियाला (पंजाब) द्वारा चार दिनों का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता जैलस-4 के नाम से आयोजन किया गया था, इस मौके पर देशभर से विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने पूरे उत्साह और जोश से भाग लेते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्र तरुण खताना ने वेट लिफ्टिंग में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, इस उपलब्धि हेतु तरुण खताना को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। कुलपति अशोक कुमार ने तरुण खताना को इस ऐतिहासिक क्षण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वेट लिफ्टिंग एक बेहतरीन खेल है, यह हमें स्थिरता, धैर्य, ध्यान, और कौशल विकसित करने में मदद करता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार तो आता ही है साथ ही साथ उनमें आत्मविश्वास भी पैदा होता है। उन्होंने कहा कि वेट लिफ्टिंग सहित सभी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय के खेल संयोजक डॉ. बलविन्द्र कौर से कहा कि हमारे छात्रों को खेलों में निरंतर सुधार करने एवं उनके आवश्यक सामान की पूर्ति के लिए उचित कदम उठाने का आदेश दिया ताकि हमारे छात्र ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग ले ओर अपना एवं अपने इस विश्वविद्यालय का नाम पूरे देशभर में रोशन करें। इस मौके पर विधि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आशुतोष मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments