Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

एनसीसी अंबाला ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल (वीएसएम) ने किया 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत का वार्षिक निरीक्षण@ dainikjagruk


Kuldeep Ranga

सोनीपत, 22 मई। एनसीसी अंबाला ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर एवं विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) रोहित सहगल ने गुरूवार को 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी, सोनीपत का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनूप रावत द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने ग्रुप कमांडर को बटालियन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ने बटालियन के समस्त एनसीसी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और स्कूल-कॉलेजों में एनसीसी प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा की। उन्होंने पीआई स्टाफ को प्रशिक्षण से जुड़ी आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने बटालियन ऑफिस एरिया, एनसीसी स्टोर, पीआई स्टाफ मेस एवं कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया। कैंटीन निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, जवान और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
ब्रिगेडियर सहगल ने महिला हॉकी टीम की कोच प्रीतम सिवाच से भी मुलाकात की और डीजी एनसीसी महिला हॉकी टीम की गतिविधियों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के आयोजन की तैयारी को लेकर कैडेट्स से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा कैडेट्स योगाभ्यास कर स्वयं लाभान्वित हों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।
उन्होंने 12 हरियाणा बटालियन की अब तक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 में कैडेट्स अपनी प्रतिभा के बलबूते राष्ट्रीय स्तर पर बटालियन और एनसीसी का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित चौहान (प्रशासनिक अधिकारी), मेजर संजय श्योराण (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान), लेफ्टिनेंट डॉ. विशाल दहिया (हिंदू कॉलेज), लेफ्टिनेंट प्रियंका (जीवीएम गल्र्स कॉलेज), थर्ड ऑफिसर कमलेश (मॉडल संस्कृति स्कूल), थर्ड ऑफिसर दीपक (ऋषिकुल स्कूल), सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, सूबेदार संजय कुमार, हवलदार मंजीत, विकास, टेकराम, हेड क्लर्क भूपेन्द्र सिंह एवं कार्यालय स्टाफ सुधीर, रजत, दीपक सहित समस्त पीआई स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments

  • मेज़र संजय श्योराण, 2025-05-22 06:11:09

    समाज हित मे प्रत्येक कोने से प्रत्येक फील्ड की खबरें एकत्रित करके जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करने वाला समाचारों का जागरूक पत्रकार .......... दैनिक जागरूक????????????????

Leave Comments