Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

अपराध नियंत्रण करना रहेगी प्राथमिकता: कुशल पाल सिंह@dainikjagruk


नव नियुक्त पुलिस उपायुक्त श्री कुशल पाल सिंह ने बतौर डीसीपी पश्चिमी जोन सोनीपत किया पद ग्रहण

सोनीपत:(कुलदीप रंगा ):आज दिनाँक 24.04.2025 पश्चिमी ज़ोन सोनीपत के नवनियुक्त डीसीपी श्री कुशल पाल सिंह HPS ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय मिनी सचिवालय सोनीपत में जोन के अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और विभिन्न ब्रांचों के इंचार्जों के साथ बैठक की। डीसीपी कुशल सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण को उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, संगठित अपराध पर अंकुश लगाना और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने थाना व चौकी स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा, गश्त व्यवस्था को मजबूत करने, महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। डीसीपी ने कहा कि जनता से संवाद और विश्वास कायम करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को संवेदनशील और सहयोगी रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त क्राईम श्री राजपाल, सहायक पुलिस आयुक्त शहर श्री राहुल देव व पश्चिमी ज़ोन के अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

 

Comments

Leave Comments