Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

शौर्य चक्र विजेता मेजर आशीष दहिया को पूर्व बीजेपी अध्यक्ष जसवीर दोदवा ने दी बधाई

मेजर आशीष दहिया का सम्मान प्राप्त करते हुए

सोनीपत, हरियाणा (kuldeep ranga)– भारतीय सेना के वीर अधिकारी मेजर आशीष दहिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा ने सेक्टर 23 स्थित उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी।

मेजर आशीष ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पांच उच्च जोखिम वाले अभियानों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए चार खूंखार आतंकवादियों को ढेर किया था। वे वर्तमान में 50वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स में सेवा दे रहे हैं।

उनकी पत्नी अनुशा दहिया और छोटे भाई मेजर अनीष दहिया भी भारतीय सेना में सेवारत हैं, जो इस परिवार की राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आशीष ने शिवा शिक्षा सदन स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की और बाद में सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में भर्ती हुए। वे स्व. अशोक दहिया और सविता दहिया के सुपुत्र हैं। बेटे को सम्मान मिलने पर पूरे परिवार में गर्व और उल्लास का माहौल है।

इस अवसर पर रिटायर्ड एसडीएम वीरेंद्र सांगवान, प्रियांशु जैन, बिजेंद्र , रविंद्र गहलावत समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments

Leave Comments