Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सकारात्मक रवैये से करें सभी अधिकारी कार्य, जनता न हो परेशान-राज्य मंत्री गौरव गौतम


युवा खेल, अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक

 बैठक में प्रस्तुत 24 शिकायतों में से अधिकतर का किया गया मौके पर समाधान

सोनीपत, 30 मई(kuldeepranga)

युवा खेल, अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में दी गई शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य मंत्री ने 24 जन परिवादों की सुनवाई की तथा अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर जन समस्याओं का समाधान करें ताकि आमजन को बार-बार शिकायत लेकर न भटकना पड़े।
बैठक में डॉ. राज सिंह द्वारा दी गई धोखाधड़ी संबंधी शिकायत पर राज्य मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु किसी अन्य पुलिस अधिकारी से जांच करवाई जाए।
प्रार्थी पिंकी की शिकायत थी कि उसकी जमीन पर लगे बीएसएनएल टावर का एग्रीमेंट पूरा हो चुका है, इसलिए टावर को हटवाया जाए। इस पर राज्य मंत्री ने तुरंत निर्देश दिए कि केंद्र सरकार के नियमानुसार कार्रवाई कर बीएसएनएल टावर को हटाया जाए।
गांव रिढाऊ के निवासियों ने पीने के पानी की समस्या के समाधान हेतु ट्यूबवेल की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में सरपंच के साथ योजना बन चुकी है और जल्द ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
नांगल कलां निवासी सुरेंद्र की मारपीट संबंधी शिकायत की निष्पक्ष जांच के लिए मंत्री ने संबंधित एसीपी को जांच सौंपने के निर्देश दिए।
गांव भुर्री निवासी सोहना देवी की आवास संबंधी शिकायत पर राज्य मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके लिए शीघ्र आवास निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
भीमनगर, सोनीपत के निवासियों द्वारा गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर दी गई शिकायत पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर सोनीपत विधायक निखिल मदान, खरखौदा विधायक पवन कुमार, जिला परिषद चेयरपर्सन  मोनिका दहिया, पुलिस आयुक्त  ममता सिंह, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार,  बिजेंद्र मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments