head> दशलक्षण महापर्व 2025: श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोनीपत में प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म का आयोजन
Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

क्षमा से बढ़कर कोई धर्म नहीं: जैन | दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोनीपत में


क्षमा से बढ़कर कोई धर्म नहीं: जैन 

सोनीपत, 28अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

आज श्री शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी सोनीपत में दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिन को उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया और उसके पश्चात विधानकर्ता टीकमचंद पवन जैन पटौदी परिवार और रघुवीर सिंह प्रेमचंद जैन परिवार ने शांतिधारा कर पुण्यार्जन किया। उसके पश्चात दशलक्षण  विधान का और शांतिनाथ विधान का आयोजन हुआ ।

इस अवसर पर टीकमगढ़ से पधारे पंडित संजय जैन शास्त्री जी ने कहा कि आज संसार में सबसे ज्यादा आवश्यकता क्षमा धर्म की है क्योंकि क्षमा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। इस अवसर पर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश जैन जी और महामंत्री जयकुमार जैन ने कहा कि हम दश दिन तक भगवान की आराधना इसी तरह करेंगे और 7 सितंबर को क्षमावाणी पर्व के रूप में मनाएंगे ।

जैन समाज के संयोजक मुकेश  ने कहा कि क्षमा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और क्षमा करने वाला ही सबसे बड़ा होता है ना कि क्षमा मांगने वाला।

 इस अवसर पर राकेश जैन शशि शुभम सरिता मधु सुरेश रिंकू रॉकी अरुण विपिन इत्यादि बड़ी संख्या में भक्ति विद्यमान थे

Comments

Leave Comments