Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

डीएडीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बैगलेस डे पर रंगारंग पजामा पार्टी का आयोजन@ dainikjagruk


सोनीपत:(dainik jagruk)

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आज को ‘बैगलेस डे’ के अवसर पर बच्चों के लिए विशेष पजामा पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल का माहौल पूरी तरह से खुशी, उत्साह और रंगों से भर गया। छोटे-छोटे नन्हें सितारे अपने प्यारे-प्यारे पजामों में जब स्कूल पहुँचे तो मानो स्कूल किसी जादुई दुनिया में बदल गया।

दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें बच्चों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग योगासन सीखे। योग के बाद एक जोशीले एरोबिक्स सत्र ने बच्चों में नई ऊर्जा का संचार किया। संगीत की धुनों पर बच्चों ने जमकर थिरक कर आनंद उठाया।

इसके बाद कहानी वाचन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने दिलचस्प और प्रेरणादायक कहानियाँ सुनीं। इन कहानियों ने उनके कल्पनाशीलता को नए पंख दिए। फिर आया बच्चों का सबसे पसंदीदा समय — प्ले जोन और मूवी ऑवर। इस दौरान बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ खेलों का आनंद लिया और मजेदार कार्टून व फिल्में देखीं।
पार्टी में स्वादिष्ट स्नैक पार्टी भी शामिल थी, जिसमें बच्चों ने पिज़्ज़ा, सैंडविच, बर्गर आदि के स्वाद का लुत्फ़ उठाया। खाने के साथ-साथ बच्चों ने आपस में खूब बातें की और हंसी-ठिठोली में डूबे रहे।

 

Comments

Leave Comments