गन्नौर में विकास को गति देते हुए विधायक देवेंद्र कादियान ने शाहजादपुर से भिगान वाया कामी गांव तक बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। नाबार्ड योजना के तहत ₹515.59 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क 6 महीनों में पूरी की जाएगी। देखिए पूरी रिपोर्ट दैनिक जागरूक चैनल पर ? #DainikJagruk #DevenderKadian #HaryanaNews #Ganaur #NABARDYojana #RoadInauguration #HaryanaVikas #SonipatNews
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

गांवों को मिली सड़क की सौगात | विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ | @dainikjagruk

विधायक देवेंद्र कादियान ने शाहजादपुर से भिगान वाया कामी सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया शुभारंभ। साथ में पीडब्ल्यूडी अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित।

विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर शाहजादपुर से भिगान वाया कामी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। साथ में पीडब्ल्यूडी अधिकारी व ग्रामीण मौजूद। 

गन्नौर (दैनिक जागरूक):
क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए विधायक देवेंद्र कादियान ने आज शाहजादपुर से भिगान वाया कामी गांव तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

यह सड़क नाबार्ड योजना के तहत बनाई जा रही है, जिसकी अनुमानित लागत ₹515.59 लाख रुपये है। सड़क निर्माण का कार्य 6 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया।

विधायक कादियान ने कहा —

“अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं। जब आवागमन सुगम होगा तो गांव और शहर का संतुलित विकास तेज़ी से होगा। हमारी प्राथमिकता है कि हर गांव तक विकास की सुविधा पहुंचे।”

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अब कागज़ पर नहीं बल्कि ज़मीन पर उतर रही हैं, और यह सड़क उसी का प्रमाण है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि यह सड़क क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षा प्रदान करे।

इस अवसर पर जेई नवनीत, सरपंच बलराज नैन, दीपक नैन, अजय, बलबीर, अनिल ठेकेदार, मुकेश, गौरव मलिक, सतबीर सरपंच, सत्यवान, शमशेर, जोगिंद्र, श्रवण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments