Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

जनसुनवाई को प्रभावी और परिणाम देने वाला बनाना उनकी प्राथमिकता: विधायक कादियान@dainikjagruk


गन्नौर(kuldeep ranga)
विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को अपने निजी कार्यालय में जनसुनवाई की। हर सोमवार को वे विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बिजली, पानी, सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं और पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
चटिया औलिया गांव के लोगों ने पानी की निकासी बंद होने की शिकायत की। विधायक ने तुरंत अधिकारियों से बात कर समाधान के निर्देश दिए। भाखरपुर गांव की महिलाओं ने आबादी के बीच से शराब ठेका हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ठेके के बाहर नशे में धुत असामाजिक तत्व हुड़दंग करते हैं। इससे महिलाओं और बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने ठेका बंद कराने की मांग की। गांधी नगर, शिवालिक पब्लिक स्कूल के पास की गलियों की हालत खराब है। अधिकतर गलियां कच्ची हैं। जहां निर्माण हुआ है, वहां पानी की व्यवस्था नहीं है। बारिश में जलभराव हो जाता है। लोगों ने समाधान की मांग की।
विधायक कादियान ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया। संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई को प्रभावी और परिणाम देने वाला बनाना उनकी प्राथमिकता है। हर नागरिक को न्याय और सुविधाएं मिलें, इसके लिए वे लगातार काम कर रहे हैं।
विधायक ने बताया कि पांची जाटान गांव में पानी का नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इस अवसर पर  इनाम, सुरेश, कर्मबीर सरपंच, त्रिलोक शर्मा, अंकित मल्होत्रा, कुलदीप, नरेश कुमार, उमेद सिंह, ईश्वर सिंह, ओमप्रकाश मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments