Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

उद्देशीपुर-चिरस्मी में सवा करोड़ के विकास कार्य की सौगात: विधायक कादियान@ dainikjagruk


गन्नौर(kuldeep ranga)
हलका विधायक देवेंद्र कादियान ने मंगलवार को उद्देशीपुर और चिरस्मी गांव में सवा करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने नारियल फोड़कर उद्घाटन और शिलान्यास किया। गांव के लोगों और पंच-सरपंचों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
विधायक ने पहले उद्देशीपुर गांव में करीब 80 लाख रुपए की लागत से बने बीसी चौपाल से बीपीएल प्लॉट बस्ती तक और वहां से श्मशान घाट तक बने रास्तों का उद्घाटन किया। इसके बाद चिरस्मी गांव में करीब 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क के हॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
कादियान ने कहा कि उद्देशीपुर में रास्तों की खस्ता हालत से ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। अब रास्ते बन गए हैं तो लोगों को राहत मिलेगी। चिरस्मी में पार्क में हॉल निर्माण जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि ठेकेदार ने ऐसा किया तो सैंपल लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। कमी मिलने पर कार्रवाई होगी।
उन्होंने लोगों से कहा कि अगर उन्हें लगे कि निर्माण में घटिया सामग्री लग रही है तो उन्हें सीधे फोन पर सूचना दें। वह खुद मौके पर पहुंचकर सैंपल भरवाकर जांच कराएंगे।
विधायक कादियान ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें सेवा का मौका मिला है। सभी को साथ लेकर हलके को आगे बढ़ाना है। मैं कहीं भी जाता तो मैं विधायक नहीं जनता का सेवक बन कर जाता हूं। उन्होंने बताया कि गन्नौर में सीएम अनाउंसमेंट के तहत बनने वाला बैडमिंटन हॉल कई साल से अधर में लटका था। अधिकारियों से मिलकर उसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गन्नौर बस अड्डे का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक रूप दिया जाएगा। सरकार के सहयोग से विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन अनिल कुमार, उद्देशीपुर सरपंच आजाद सिंह, भानाराम, फुलकंवार, प्रदीप पंच, सेक्रेटरी नवीन बूरा, सेक्रेटरी रजनी, चिरस्मी सरपंच जसबीर, बिजेंद्र, लहणा, धर्मबीर नंबरदार, सोनू, दिलबाग, धर्मपाल नंबरदार, गोपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments