Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने वर्ष 2024 के दौरान सबसे अच्छे लिगानुपात वाले गांव भिगान को किया सम्मानित@dainikjagruk


बेहतरीन लिंगानुपात वाले गांव भिगान की तीन छात्राओं को डेढ़ लाख रुपये की ईनामी राशि देकर उपायुक्त ने किया सम्मानित
-उपायुक्त ने 10वीं में प्रथम रही अंकिता को 75 हजार, द्वितीय रही मीनू को 45 तथा तृतीय रही ब्यूटी को 30 हजार की राशि के चैक भेंट किए
-कन्या भ्रूण हत्या की पूर्ण रोकथाम में हर व्यक्ति दे सक्रिय सहयोग-उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार
-वर्ष 2024 के अंतर्गत गांव भिगान में प्रति 1000 लडक़ों पर 1486 लड़कियां
-उपायुक्त ने गांव की सरपंच, पंच, एमओ, आशा तथा आंगनवाड़ी वर्करों को भी प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

सोनीपत, 12 मई (kuldeep Ranga): बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गतकन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम व बेटियों को भी समान अधिकार दिलाने व लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने जिला के बेहतरीन लिंगानुपात वाले गांव भिगान को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने गांव की प्रतिभाशाली छात्राओं को भी डेढ़ लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि कन्या भ्रूण हत्या रूपी सामाजिक बुराई को जड़े से खत्म करने के लिए हर व्यक्ति सक्रिय सहयोग प्रदान करें। एकजुट प्रयासों से ही समाज के माथे पर लगे इस कलंक को धोया जा सकता है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के संयोजन में लघु सचिवालय में जिला में सबसे ज्यादा लिंगानुपात वाले गांव और वहां की प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने गांव भिगान की दसवीं कक्षा की टॉप-3 छात्राओं को पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने गांव में दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली अंकिता को 75 हजार रूपये का चैक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने द्वितीय स्थान पर रही मीनू को 45 हजार तथा तीसरे स्थान पर रही ब्यूटी को 30 हजार रूपये का चैक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उपायुक्त ने गांव की सरपंच सुनीता शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अमन नगर , पंच रीतू व सुदेश, एमपीएचउब्ल्यू अनीता व विजेंद्र सिंह, आशा वर्कर उषा देवी, सरोज, सुदेश, राखी व अंजू कौशिक तथा आंगनवाडी वर्कर आशा रानी, कविता, लोकेश त्यागी और सुशीला को सम्मानित किया।
उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2024 के अंतर्गत गांव भिगान का लिंगानुपात बेहतरीन रहा है। गांव में प्रति 1000 लडक़ों पर 1486 लड़कियां है। इसके लिए पूरा गांव बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि यह मिसाल हर गांव को पेश करनी चाहिए। आधुनिकता के इस दौर में भी लडक़ा-लडक़ी में भेद करना शर्मनाक है। बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियों ने खुद को साबित किया है। बहुत से क्षेत्रों में तो बेटियों ने बेटों को पछाड़ भी दिया है। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात की बेहतरीन के लिए प्रोत्साहन व प्रेरणा देने के लिए बेटियों को इस पुरस्कार राशि से नवाजा गया है, ताकि अन्य गांवों में भी लिंगानुपात में सुधार हो।
इस मौके पर सीएमओ डॉ0 ज्योत्सना, पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुमित कौशिक, नितिन, पीएनडीटी कार्यालय से मनोज कुमार, प्रदीप राणा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित टॉपर्स छात्राएं व उनके अभिभावक व विभिन्न गांवों के सरपंच मौजूद रहे। 
ईनाम में मिले पैसे को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए करें खर्च:-
उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने दसंवी कक्षा में अव्वल आने वाले गांव भिगान की बेटियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ईमनाम में मिले इस पैसे को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए खर्च करें ताकि वे अपनी मंजिल को पा सके। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आप सभी बेटियां आगे भी ऐसी ही अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और अपने गांव का नाम रोशन कर सके इसके लिए आप सभी मन लगाकर पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करें। 

Comments

Leave Comments