Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

नारी सशक्तिकरण में मील का पत्थर: 25 सितंबर से शुरू होगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना – कैबिनेट में मिली मंजूरी


नारी सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना
: हर संकल्प को पूरा करेगी नायब सरकार, जन-जन को पहुंचेगा लाभ
: कैबिनेट में मिली मंजूरी, 25 सितंबर से शुरू होगी योजना

गोहाना,सोनीपत, 28अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

 सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कैबिनेट बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को मंजूरी देने व इसे 25 सितंबर से प्रदेश में लागू करने के निर्णय से प्रदेश में नारी सशक्तिकरण की भावना को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि नायब सरकार अपने हर संकल्प को पूरा करेगी, ताकि जन-जन को इसका पूरा लाभ मिले।
 
आज यहां जारी बयान में सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान व उनके सशक्तिकरण को लेकर जो पहल हरियाणा से की गई थी, वो आज निरंतर मजबूत की जा रही है। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के आम बजट के दौरान लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस योजना के लिए 5000 करोड रूपए बजट का पूर्व में ही आबंटन कर दिया गया था। अब इस योजना को लागू करने की तिथि घोषित करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरूआत में गरीब परिवार की महिलाओं, बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके बाद धीरे-धीरे करते हुए योजना के दायरे का विस्तार किया जाएगा।  सभी पात्र महिलाओं को 2100 रुपए मासिक प्रदान किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब, जरूरतमंदों के हित में लगातार चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि योजना 25 सितंबर को समाज में अंतिम पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने का विचार देने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुरू की जाएगी।

Comments

Leave Comments