Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

नगर निगम एरिया के विभिन्न गावों एवं कालोनियों में लगभग 7 करोड रुपयों से विकास कार्यों की शुरुआत


सोनीपत(दैनिक जागरूक ): नगर निगम एरिया के विभिन्न गावों एवं कालोनियों में लगभग 7 करोड रुपयों से विकास कार्यों की शुरुआत विधायक पवन खरखौदा, सोनीपत के विधायक निखिल मदान तथा मेयर राजीव जैन द्वारा नारियल फोड़कर की जिसमेँ चार करोड़ की लागत से बनने वाले लहराड़ा ककरोई रोड बाईपास का शिलान्यास प्रमुख रूप से शामिल है।  
 शनिवार को सबसे पहले तीनों नेताओं ने लहराड़ा गांव में तीन किलोमीटर लम्बे मिनी बाईपास का कार्य शुरू करवाया जिसके कारण शहर विशेषकर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में ट्रैफिक का दबाव कम हो जायेगा। इसके अतिरिक्त वार्ड 17 में आर्य नगर में एक करोड़ 40 लाख रुपयों से गलियों का पुनर्निर्माण, राठधना गावों में 78  लाख रूपये की लागत से पार्क का शिलान्यास तथा गांव जगदीशपुर में 96 लाख रूपये की लागत से बने पार्क का उद्घाटन किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, पार्षद मोनिका नागर, नवीन तंवर, सूर्य दहिया भी उपस्थित रहे। 

       इसके अलावा आर्य नगर में नई सीवर लाइन डालने के कारण कई माह से टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। गांव राठधना में एक सुंदर पार्क का निर्माण होगा जिसमे ग्रामवासी स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। इसी तरह गांव जगदीशपुर में पार्क का उद्घाटन किया गया।  विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि विकास कार्य अब तेजी से शुरू हो गए हैं। मैं पांच वर्षों में खरखौदा की बोद सी निकाल दूंगा।       

      विधायक निखिल मदान ने कहा कि शहर की समस्याओं को एक-एक करके हल किया जायेगा। मेयर राजीव जैन ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहेगा। कार्यक्रमों में ब्रह्मप्रकाश राठी, मुकेश एंडी, महेंद्र राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, ओम कंवार, रामू, पवन गुप्ता, कृष्ण, कर्मवीर, प्रेम नैन, राजेंद्र कुंडू, सुरेश, सुनील, अनिल ग्रोवर, वेद कालूपुर, प्रदीप सरोहा, नरेंद्र पांचाल, प्रीतम, नरेश, रामकिशन सरोहा, सुदामा, परवीन, अनिल, प्रदीप (भोला), दलबीर आदि आदि कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments