Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

डा.विजयपाल नैन बने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर समाज के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन।

पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन ने कहा जाट समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है अंतरराष्ट्रीय जाट संसद
-  कैंपस में पहुंचे समाज के गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं से किया डॉ.विजयपाल नैन का जोरदार स्वागत, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

  सोनीपत, 29 जुलाई। पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन को जाट समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित संगठन अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कलवानिया ने समाज व शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर डॉ.विजयपाल नैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कलवानिया का आभार प्रकट किया है । उन्होंने कहा कि उन पर जिस तरह से भरोसा जताया गया है, वे पूरी निष्ठा, लगन व समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे । साथ ही समाज के सामाजिक,  आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे । कैंपस में पहुंचे समाज के गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं से डा.विजयपाल नैन का जोरदार स्वागत किया । समाज के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए भरोसा जताया कि समाज के बच्चों व युवाओं में खास तौर पर तकनीकी शिक्षा के प्रचार-प्रसार व रोजगार दिलाने में वे अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रदीप, रमेश, रोहताश, रामकिशन, ओमप्रकाश, सीताराम शर्मा , हरकिशन शर्मा, पूर्व एईओ जगबीर मलिक, एडवोकेट वीरेंद्र दुहन, वीरेंद्र दहिया, सुरेंद्र हुड्डा,बिंदर नैन दिनोदा, बिजेंद्र खत्री,उषा धनखड़, सुरेंद्र दहिया,विजय राणा,डॉ. टेकचंद राणा ,रोहताश नैन, रमेश नैन, सुनील राठी आदि गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी ।  
 इस अवसर पर डॉ.विजयपाल नैन ने कहा कि जाट समाज को शिक्षा और सांस्कृतिक विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज के युवाओं को केवल नौकरी की ओर ध्यान देने की बजाय कारोबार की ओर भी ध्यान देना होगा। जाट समाज के लोगों को खेती व सरकारी नौकरी से आगे भी सोचना होगा, तभी समाज का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और जागरूकता अभियानों व सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए समाज को राष्ट्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कलवानिया के नेतृत्व में एकजुट करने की दिशा में काम करेंगे । इस अवसर पर पूर्ण मूर्ति कैंपस के सचिव गौतम नैन , कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजी.संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डा.स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, डीन अकादमिक संदीप कुमार व सभी स्टाफ सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी ।    

Leave Comments