Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित

साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते शिक्षक।

साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल की प्राचार्य भावना कालरा ने रिसोर्स पर्सन का किया स्वागत
सोनीपत (kuldeep ranga)

साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसका विषय स्पेसिफिक (मैथेमेटिक्स) रहा। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मिस कविता अरोड़ा व स्वास्तिक कॉन्वेंट स्कूल से मिस मीनाक्षी सरोहा ने शिरकत की। जिन्होंने शिक्षकों को गणित की बारीकियों से अवगत कराया। साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल की प्राचार्य भावना कालरा ने अतिथियों का स्कूल पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
प्राचार्य भावना कालरा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 9 व 10 मई को किया गया, जिसमें सीबीएसई से संबंधित विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन मिस कविता अरोड़ा व मिस मीनाक्षी सरोहा ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को क्षमता निर्माण कार्यक्रम और इसके विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में मूल्यांकन संरचना में हाल के बदलाव, शिक्षण प्रक्रिया में सामने आने वाली चुनौतियों, मूल्यांकन के तरीके, प्रश्नपत्रों की बनावट, कक्षा प्रबंधन कौशलों पर विस्तार से प्रकाश डाला और विषय संवर्धन के साथ नौवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए मूल्यांकन संरचना पर भी चर्चा की गई। अंत में प्राचार्य भावना कालरा ने रिसोर्स पर्सन का शिक्षण कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने बताया कि कार्यशाला सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए बेहद लाभदायक रहेगी। रिसोर्स पर्सन की तरफ से दी महत्वपूर्ण जानकारियां स्कूलों में शिक्षण पद्धति को विद्यार्थियों के लिए आसान बनाएंगी। कार्यशाला में पहुंचे सभी शिक्षकों की तरफ से कार्यशाला की सराहना की गई।

Comments

Leave Comments