Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

राजकीय आईटीआई सोनीपत में 28 मई को आयोजित होगा रोजगार मेला@dainiikjagruk


10 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

- दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष करियर काउंसलिंग व प्रशिक्षण की सुविधा

सोनीपत, 26 मई। जिला रोजगार कार्यालय, सोनीपत द्वारा 28 मई (बुधवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोनीपत के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी सविता लाम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में 10 प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, जो विभिन्न पदों पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। रोजगार मेले में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, 12वीं पास, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक युवा भाग ले सकते हैं, चाहे वे रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हों या नहीं।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है। इसके अतिरिक्त शारीरिक रूप से दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष करियर काउंसलिंग, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
 

Comments

Leave Comments