#गौवंश #गौशाला #ArvindSharma #हरियाणा #Gohana #NaibSaini #ModiGovernment #CowProtection #GaushalaGrant #BJP
Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

मोदी नेतृत्व में गौवंश का सम्मान बढ़ा रही नायब सरकार: डॉ. अरविंद शर्मा, गोहाना में गौशालाओं को 4.70 करोड़ की सहायता


मोदी नेतृत्व में गौवंश का सम्मान बढ़ा रही नायब सरकार: डॉ अरविंद शर्मा
: कैबिनेट मंत्री ने गोहाना में गौशाला संचालकों को 4.70 करोड़ रुपए की राशि के चेक सौंपे
: गौशाला संचालकों ने मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री का जताया आभार
: गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है सरकार

सोनीपत, 23अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

 सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में गौवंश के सम्मान के संकल्प को प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गम्भीरता से पूरा कर रही है। आज प्रदेश सरकार गौशालाओं में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो काम कर रही है, उसे जन-जन महसूस कर रहा है। उन्होंने गोहाना व आसपास के इलाके की गौशालाओं को 4 करोड़ 70 लाख रुपए के चारा अनुदान राशि के चेक सौंपे।

रविवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा नियमित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सिंचाई विश्राम गृह पहुंचे थे, जहां उन्होंने बरोदा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सांगवान की उपस्थिति में 9 गौशालाओं के संचालकों को गौशाला चारा अनुदान राशि वितरित की। गौशाला संचालकों व आमजन से संवाद करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गऊ आदिकाल से हमारे लिए पूजनीय रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 11 साल के दौरान गौशालाओं के विकास, गौवंश संरक्षण व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जो कदम उठाए हैं, उन्हें हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अक्षरक्ष चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बेसहारा गौवंश से मुक्त करने व गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरन्तर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। डॉ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में गौवंश संवर्धन पर सालाना 2 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित था, लेकिन बीते साढ़े दस साल में हरियाणा की भाजपा सरकार में यह बजट बढ़कर 595 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा से प्रदेश की 605 गौशालाओं के लिए 88 करोड़ 50 लाख रुपए चारा अनुदान राशि जारी की है है, जबकि बीते साढ़े 10 साल में चारे के अनुदान के लिए 270 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने धर्मार्थ गौशाला, भटगांव को 1 करोड़ 40 लाख 67 हजार 450 रुपए, बाबा गगन साध मन्दिर एवं गौशाला तिहाड़ मलिक को 62 लाख 84 हजार 475 रुपए, श्री मुरलीदास गौशाला, कासंडा को 64 लाख 29 हजार 690 रुपए, श्री नंदलाला गौधाम समिति ठसका को 53 लाख 22 हजार रुपए, श्री कृष्ण भगवान गौशाला बलि ब्राह्मणान को 45 लाख 66 हजार 625 रुपए, श्री गोपाल कृष्ण गौशाला सेवा समिति गोहाना को 20 लाख 9 हजार 435 रुपए, श्री कृष्ण आदर्श गौशाला सेवा समिति देवी नगर को 15 लाख 71 हजार 805 रुपए, राष्ट्र वैदिक परमार्थ ट्रस्ट इंद्रगढ़ी, गोहाना को 7 लाख 83 हजार 450 रुपए व भगवान श्री रामप्रसाद जैन गौसेवा सदन गोहाना को 3 लाख 73 हजार 860 रुपए के चेक वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र मुदगिल, प्रवीण खुराना, संजय दहिया, श्याम लाल वशिष्ठ, महेंद्र चिड़ाना, सुमित कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments