Ayurveda Sonipat, Ghar Ghar Ayurveda, Jan Jan Ayurveda, Rajeev Jain Mayor, Ayurveda Marathon Sonipat, Ayurveda Diwas 2025, Ayurvedic Health India, Reeva Ayurveda Centre, आयुर्वेद सोनिपत, राजीव जैन आयुर्वेद
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए घर-घर आयुर्वेद जन-जन आयुर्वेद होना चाहिए: राजीव जैन


बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए घर-घर आयुर्वेद जन-जन आयुर्वेद होना चाहिए: राजीव जैन
- नगर निगम मेयर राजीव जैन ने भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना कर मांगा अच्छा स्वास्थ्य

सोनीपत, 23 सितंबर । नगर निगम मेयर राजीव जैन ने बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए घर-घर आयुर्वेद जन-जन आयुर्वेद का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन पद्धति है, जो रोगों को जड़ से खत्म करती है। यह हमारी विधा है जिसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए।

          मंगलवार को राजीव जैन ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा महाराणा प्रताप चौक से आयुर्वेद मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया। यह संदेश वास्तविक है, जिसको अमल में लाना चाहिए। स्वास्थ्य बेहतरीन होने पर ही हम कोई भी कार्य सही प्रकार से कर सकते हैं। बीमार शरीर के साथ प्रगति पथ पर आगे बढ़ना संभव नहीं है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें आयुर्वेद की ओर कदम बढ़ाने चाहिए।

          राजीव जैन ने कहा कि आयुष विभाग की अच्छी पहल है कि घर-घर आयुर्वेद को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जन-जन को आयुर्वेद से जोड़ने की दिशा में सफल कदम बढ़ाये गये हैं। लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने की कोशिशें की जा रही हैं, जिसके तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के फायदों की जानकारी दी जा रही है।

      जैन ने सेक्टर 14 में डॉक्टर मीनू बत्रा द्वारा शुरू किये गए रीवा आयुर्वेद सेंटर का शुभारम्भ वैद्य धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वे आयुर्वेद को अपनायें। आयुर्वेद बेहतरीन चिकित्सा पद्धति है, जो रोग को पूर्ण रूप से खत्म करती है। जड़ी-बूटियों से आयुर्वेदिक दवाएं तैयार की जाती हैं जो हर प्रकार की बीमारियों में लाभकारी होती हैं। कोविड-19 सरीखी महामारी में लोगों की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए आयुर्वेद के काढ़े ने मुख्य भूमिका अदा की। हमें आयुर्वेद के महत्व को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है।

      मैराथन दौड़ एवं आयुर्वेद दिवस को सफ़ल बनाने में डॉ रजनीश कुमार, डॉ जयदीप सिवाच, डॉ विनय चौधरी, डॉ दीक्षा, डॉ अंकिता, डॉ पूनम नैन, योग विशेषज्ञ श्री संगीता देवी, योग सहायक जीत राम, अजय, रवि प्रकाश, पवन कुमार, सरिता बाल्यान, पूजा, निशा के साथ सोनीपत, राई, गन्नौर,खरखौदा और मूरथल के सभी योग सहायकों विशेष योगदान दिया। दौड़ में योग सहायकों और डॉक्टरो ने हिस्सा लिया।  

Comments

Leave Comments