https://gpsonipat.ac.in Head Code for Image (Open Graph + SEO):
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सोनीपत में प्रथम प्रवेश आबंटन शुरू — जानें पूरी प्रवेश प्रक्रिया


सोनीपत (दैनिक जागरूक): प्रधानाचार्य परवेश सांगवान ने बताया कि राजकीयबहुतकनीकी संस्थान, सोनीपत मे दाखिले की विभिन्न शाखाओं जैसे ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कैमिकल इंजिनियरिंग, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग व अन्य सभी शाखाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जिसमें से प्रथम प्रवेश आबंटन (सभी वर्गो के लिए आरक्षण सहित) 7 अगस्त प्रातः 9ः30 से शुरू किया गया है। 

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है। उनकी रेंक लिस्ट संस्थान की वेबसाइट  https://gpsonipat.ac.in और संस्थान के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदशित की गई है। उन्होंने बताया कि आज बहुत भारी संख्या में अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों ने संस्थान में पहुंच कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने आए अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों के लिए संस्थान के द्वारा सभी मुलभूत आवश्यकताओं का उचित प्रबंध किया गया। 

उन्होंने बताया कि बाकी रिक्त सीटों को दूसरी प्रवेश आबंटन में (सभी वर्गो का विलय करने के उपरान्त) 8 अगस्त को प्रातः 9ः30 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रवेश प्रक्रिया के बाद अगर कोई सीट रिक्त रहती है तो उसे 11 अगस्त से 14 अगस्त तक उन रिक्त सीटों पर प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत दोपहर 1 बजे तक आवेदन पत्र लिए जाएगे और उसी दिन 2 बजे से सीट आबंटित कर दी जाएगी।

Comments

Leave Comments