Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

हिंदी दिवस 2025 : ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल में हुआ विशेष आयोजन


सोनीपत,13 सितंबर(DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)
प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिंदी दिवस केवल भाषा का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और एकता का प्रतीक है।

इसी कड़ी में ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल (सोनीपत) में हिंदी दिवस 2025 के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा ठाकरान के मार्गदर्शन में हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. पूनम और डॉ. सीमा के नेतृत्व में कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सीमा ठाकरान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और आत्मा की पहचान है। हमें अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व और सम्मान की भावना रखनी चाहिए।”

इस अवसर पर डॉ. ज्योति राज ने भी हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्राचार्य महोदया के साथ डॉ. कोमल, डॉ. सुशीला, डॉ. ज्योति, डॉ. सविता, डॉ. मीनू, डॉ. अमित कौशिक और डॉ. रश्मि सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजित प्रतियोगिताओं ने न केवल छात्राओं में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाई बल्कि उनकी अभिव्यक्ति की कला को भी प्रोत्साहित किया।

Comments

Leave Comments