Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सोनीपत में जन्माष्टमी महोत्सव: मेयर राजीव जैन एवं पूर्व मंत्री कविता जैन ने दी शुभकामनाएं


 

सोनीपत, 16 अगस्त (दैनिक जागरूक):(kuldeep ranga)

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन एवं मेयर नगर निगम, राजीव जैन ने जन्माष्टमी के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि महानायक योगेश्वर श्रीकृष्ण ने गीता जैसे अभेद्य रक्षा कवच ग्रन्थ की रचना की, जिससे हजारों वर्ष तक भारतियों ने विदेशी आक्रमणकारियों को मुंह तोड़ जवाब दिया, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ज्ञान, कर्म, भक्ति के अद्भुत महापुरुष थे।

      राजीव जैन ने प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के सौजन्य से सुबह आयोजित शोभा यात्रा में ठाकुर जी को रथ में विराजमान करवाया। रथयात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से पुराने शहर के बाजारों से निकाली गई।  रथयात्रा का जगह जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इसके अतिरिक्त रात्रि में राजीव जैन ने बाबाधाम कामी रोड, कुष्ठ आश्रम सेक्टर 15, प्राचीन हनुमान मंदिर गोहाना रोड, देव नगर, गढ़ी ब्राह्मणान, अग्रवाल मंदिर गुड़ मंडी, भूरे बाबा मंदिर शिव नगर, दुर्गा मंदिर कच्चे क्वार्टर , एटलस मंदिर, नरेंद्र नगर, खाटू शयाम मंदिर, कुंडली, शिरडी साई धाम कबीरपुर, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर जीवन विहार शिव दुर्गा मंदिर गोविन्द नगर, श्री बांके बिहारी मंदिर इंडस्ट्रियल एरिया सहित अनेकों स्थानों पर जन्माष्टमी के कार्यक्रमों में भाग लिया।

       उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व भारतीय इतिहास के लिए ही नहीं बल्कि पूरे  विश्व के लिए अलौकिक एवं अद्भुत है।  भगवान श्रीकृष्ण ने कंस जैसे राक्षसो के आतंक से मुक्ति दिलाकर धर्म की पुनः स्थापना की, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण का वाक्य "जब जब धर्म की हानि होती है तो मैं धर्म की स्थापना के लिए हर युग में अवतार लेता रहूँगा" । भगवान श्रीकृष्ण प्रक्रति  के विशेष प्रेमी थे, इसलिए हमें पर्यावरण एवं प्रक्रति  के संरक्षण का संकल्प अवश्य लेना चाहिए।

       इस अवसर पर पार्षद हरि प्रकाश सैनी, राकेश कुच्छल, प्रवीण  कुच्छल, अमित कुच्छल, महेंद्र मंगला, बृजभूषण गौतम, दिलबाग, नरेश गोयल, राजेंद्र कुमार, पंकज, वीरेंद्र कुच्छल, सत्येंद्र कुमार, अशोक खत्री, रामधन शर्मा, जय भगवान गुप्ता, बाबू राम सिंगला, आशीष जिंदल, राकेश गोयल, जितेंद्र कामरा, राज नारायण सिंह, राकेश टानु आदि अनेकों कृष्ण भक्त उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments