https://www.dainikjagruk.com/ahankar-se-manushya-apno-se-door-dashlakshan-mahaparv-sonipat
Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

अहंकार से मनुष्य अपनों से दूर चला जाता है : जैन


सोनीपत, 29अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मंडी सोनीपत में दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री जगदीश जैन परिवार और प्रेमचंद जैन परिवार ने शांति धारा कर पुण्यार्जन किया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंडित संजय शास्त्री जी ने कहा कि –
"जब पेड़ में फल आते हैं तो डालियां झुक जाती हैं। इसी प्रकार बाल्टी भी कुएं से पानी तभी भरकर लाती है, जब वह झुकती है। यही मार्दव धर्म का सार है।"

श्री राकेश जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि –
"अहंकार का विपरीत मार्दव है। जब तक व्यक्ति मद में रहता है, तब तक उसे सत्य दिखाई नहीं देता। लोग रूप देखते हैं, हम दिल देखते हैं; लोग सपना देखते हैं, हम हकीकत देखते हैं।"

इसी क्रम में जयकुमार जैन और मुकेश जैन ने कहा कि –
"हम भक्तों में भगवान को देखते हैं। अहंकार व्यक्ति को झुकने नहीं देता और वह अकड़ में मुर्दे के समान पड़ा रहता है, जबकि ज्ञानी व्यक्ति अवसर मिलते ही विनम्र हो जाता है।"

रिंकू जैन और मोंटू जैन ने कौरवों का उदाहरण देते हुए कहा कि –
"संसार में कई लोग कसाई की तरह क्रूर बन जाते हैं। इसलिए किसी को भी अहंकार नहीं करना चाहिए।"

इस अवसर पर मधु जैन, शशि जैन, अनु जैन, संजना जैन, राकेश, सुरेश, अंशुल, अरुण, शुभम सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments