Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

स्वदेशी अपनाओ संकल्प एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव है: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली,


देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

सोनीपत, 4 अक्तूबर(DAINIK JAGRUK) शनिवार को रेलवे रोड़ स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आम जन का आह्वान किया कि स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत बनाओ। उन्होनें कहा कि स्वदेशी अपनाओ संकल्प एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव है। देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर घर स्वदेशी उत्पाद हमारा मंत्र, लक्ष्य और शक्ति है। इसी दिशा में मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना और वोकल फोर लोकल जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।  देश के देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। आर्थिक आत्मनिर्भरता ही देश की असली ताकत है।
मोहनलाल बड़ौली ने कहा देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में देशवासियों से अपील की हमें एक वर्ष में कम से कम पांच हजार रूपये का खादी/हस्तशिल्प उत्पादों को प्रयोग करना चाहिए। जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक मजबूती मिल सके, और वे विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे सके। खादी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा भरसक प्रयत्न किए जा रहे हैं। और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
उन्होनें कहा कि कि देश में हमेशा स्वदेशी उत्पादन और व्यापार की सभ्यता रही है। प्राचीन काल से ही भारतवर्ष पूरे विश्व में कच्चे माल और अपने अच्छे स्वदेशी उत्पादों के लिए विश्वविख्यात रहा है जिसको पुनर्जीवित करने का एक सुनहरा मौका है। आज जब देश आत्मनिर्भरता की राह पर चल रहा है तब जनता को समझना होगा कि देश का भविष्य मेक इन इंडिया और मेड बाय इंडियंस में ही है। देश के युवा स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा को बढ़ावा देकर विकास की नई उंचाइयों को ले जाने में अपना योगदान दें, यह तीनों स्तंभ मिलकर विकसित भारत से आत्मनिर्भर भारत का स्वर्णिम इतिहास रचेंगें।
इस अवसर पर खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, नगर निगम महापौर राजीव जैन, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, तरूण देवीदास, जिला संयोजक नवीन मंगला, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, सुमित्रा चौहान, नीरज ठर्रू, त्रिभुवन कौशिक, किशोर वशिष्ठ के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments