Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

पहलगाम में 22 अप्रैल को हमले के बाद पूरा देश पी एम मोदी की ओर देख रहा था और ये तो होना ही था : कृष्णा गहलावत


भारत का ऑपरेशन सिंदूर में पहलगाम का बदला,  आधी रात को एयर स्ट्राइक पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने किए तबाह : कृष्णा गहलावत
राई । राई  हलका विधायक व पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाकर की गई भारतीय सशस्त्र बलों की एयरस्ट्राइक की सराहना की है और कहा है कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि  हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए तीनों सेनाओं की तारीफ की हैं। हमले के बाद पूरा देश पी एम की ओर देख रहा था। ये तो होना ही था। भारत की इस कार्रवाई पर देश से लेकर विदेश तक के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत के सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने भारतीय सेना की प्रशंसा की है। वहीं पाकिस्तान ने भी अपने घड़ियाली आंसू बहाने शुरू कर दिए हैं। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि भारत की पाकिस्तान और पीओके से उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ अडिग राष्ट्रीय नीति हैं। . हमें अपनी भारतीय सशस्त्र सेनाओं पर बेहद गर्व है जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी कैंपों पर हमला किया है। भारतीय सेना का साहस “हर नागरिक का विश्वास” है. “हमें भारतीय सेना और अपने बहादुर जवानों पर गर्व है। हर भारतीय को भारतीय सेना पर पूरा विश्वास है, जो भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए सीने पर गोली खाने से भी पीछे नहीं हटती. आज, उसी विश्वास को साबित करते हुए, भारतीय वायुसेना ने रात को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए नौ आतंकी ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए । विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया। हमले में जिन आतंकी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। गलाहवत ने कहा कि भारतीय सेना ने  पाकिस्तान व पीओके में आतंक के कुल नौ ठिकानों पर कार्रवाई की गई। पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है। भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई से आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि  पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को मार डाला था। तभी से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी।

Comments

Leave Comments