Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

बस स्टैंड क्षेत्र, गाँधी चौंक व सैक्टर 14 रोड़ आदि क्षेत्रों में चलाया गया अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान


सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम के साथ संयुक्त रुप से बस स्टैण्ड सोनीपत, गाँधी चौंक व सैक्टर 14 रोड़ पर चलाया अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटवाया अतिक्रमण, अतिक्रमण करने वालों को दिए नोटिस, ट्रैफिक व्यवस्था को किया गया सुचारू, आमजन को दी गई जाम से राहत
                पुलिस आयुक्त ममता सिंह (IPS, ADGP) के आदेशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक एवं क्राइम श्री नरेंद्र कादयान के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 01 अगस्त 2025 को शहर सोनीपत में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। 
               यह अभियान मुख्य रूप से बस स्टैंड क्षेत्र, गाँधी चौंक व सैक्टर 14 रोड़ आदि क्षेत्रों में चलाया गया, जहां दुकानों के आगे अवैध रूप से रखा गया सामान, होर्डिंगस, सड़क किनारे रेहड़ियां तथा अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक देशराज अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
              अभियान के दौरान अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व वाहन चालकों को नोटिस जारी किए गए तथा भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही आम जनता से अपील की गई कि वह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
               शहर के विभिन्न चौकों व मुख्य मार्गों पर दुकानों के बाहर रखे सामान और सड़क पर लगाई गई रेहड़ियों के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम व दुर्घटना की स्थिति बनती है। आज के अभियान के दौरान गांधी चौंक व सैक्टर 14 रोड़ के पास कई दुकानदारों द्वारा रेहड़ियों से किराया वसूली की भी जानकारी मिली, जिन पर निगरानी रखी जा रही है।
              पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक श्री नरेंद्र कादयान ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने, सड़क किनारे वाहन खड़ा करने, अतिक्रमण करने तथा निर्धारित स्थानों से बाहर ऑटो खड़ा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
              पुलिस विभाग आमजन से अपील करता है कि वे ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें तथा अतिक्रमण से बचें। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Comments

Leave Comments