Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी


sonipat(dainik jagruk) महिला थाना सोनीपत द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा शहर सोनीपत की छात्राओं को डायल 112 ऐप, ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा व साइबर क्राईम संबधित नये कानूनों के बारे मे बतलाया जाकर किया जागरूक
 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा शहर सोनीपत में प्रबंधक महिला थाना सोनीपत निरीक्षक कविता व उसकी टीम के द्वारा स्कुल की छात्राओ को डायल 112 ऐप, ट्रिप मोनिटरिंग सेवा, साइबर क्राईम संबधित नये कानुनों और महिलाओ के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
  प्रबंधक महिला थाना सोनीपत ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। आज जिस तरह से अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध को अपराध का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। उससे बचने के लिए स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा l साइबर अपराधी सोशल नेटवर्किंग साइटों, ईमेल, चैट रूम, नकली सॉफ्टवेयर, वेबसाइटों इत्यादि जैसे प्लेटफॉर्मों का उपयोग  अपराध करने के लिए करते हैं। सभी छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के विभिन्न तरीके बताए गए । महिला थाना सोनीपत की टीम ने बताया की किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करे, अपना पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे, OTP किसी को न बताए और अपनी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करे। सभी छात्राओं को महिलाओ के कानूनी अधिकारों जैसे  घरेलू हिंसा, खर्चा, समानता आदि के बारे में जागरूक किया गया। सभी छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, डायल 112 ऐप व ट्रिप मोनिटरिंग सेवा के बारे में भी जागरूक किया गया।
 इस अवसर पर DLSA सोनीपत से उषा गहलोत एडवोकेट व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा शहर सोनीपत की सभी छात्राएँ और अध्यापक मौजूद रहैं।

Comments

Leave Comments