<\head>
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सोनीपत में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विशेष विधिक एवं कल्याणकारी शिविर का आयोजन – सचिव प्रचेता सिंह


*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विधिक एवं कल्याणकारी जागरूकता शिविर का आयोजन : सचिव प्रचेता सिंह* सोनीपत 03 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला प्रशासन एवं बाल कल्याण विभाग के सहयोग से रेड क्रॉस हिंदू मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास संस्थान व रेणु विद्या मंदिर विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में विशेष विधिक एवं कल्याणकारी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री जगजीत सिंह, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व प्रचेता सिंह, माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को सरकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं के बारे में जागरूक करना और सामाजिक समानता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता अरुण कुमार शर्मा ने रेड क्रॉस हिंदू मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास संस्थान में तथा अधिवक्ता शिवम् कठपालिया ने रेणु विद्या मंदिर विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए स्कूल में बताया गया कि हरियाणा सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएँ लागू कर रही है, जिनमें पात्र लाभार्थियों को ₹3,000 प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन, गैर-स्कूली दिव्यांग बच्चों को ₹1,200 प्रतिमाह वित्तीय सहायता तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को कक्षा के अनुसार छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त सहायक उपकरण, विशेष प्रशिक्षण, पुनर्वास सेवाएँ और सरकारी सहायता कार्यक्रम भी विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रेड क्रॉस हिंदू मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास संस्थान के साथ मिलकर रैली का भी आयोजन किया। कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता अरुण कुमार शर्मा तथा अधिवक्ता शिवम् कठपालिया ने दिव्यांग व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित सुरक्षा कानूनों की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों और अभिभावकों ने भाग लिया।

Comments

Leave Comments