Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू - उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार


शारीरिक, मानसिक और आत्मिक कल्याण के लिए दैनिक जीवन में अपनाएं योग

सोनीपत, 03 जून। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा विशेष ऑनलाइन पोर्टल  www.internationalyogadayhry.in     के माध्यम से पंजीकरण प्रस्रि5या प्रारंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, नागरिक मोबाइल नंबर 9501131800 पर कॉल करके पंजीकरण से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक कल्याण का समन्वय करती है। यह आज वैश्विक स्तर पर स्वस्थ जीवन के प्रभावशाली साधन के रूप में स्वीकार किया जा चुका है। योग पारंपरिक कसरत से भिन्न होकर संतुलन, लचीलापन और मानसिक शांति को बढ़ावा देता है, जिससे व्यक्ति के दैनिक जीवन में सामंजस्य और सकारात्मकता आती है।
उन्होंने कहा कि योग का नियमित अभ्यास तनाव में कमी, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, और शारीरिक सहनशक्ति में वृद्धि जैसे लाभ प्रदान करता है। दैनिक दिनचर्या में बुनियादी योग आसनों को शामिल करने से मानसिक एकाग्रता भी सुदृढ़ होती है।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस के आयोजन की व्यापक तैयारी करें और ऑनलाइन पंजीकरण के प्रति जागरूकता फैलाएं। शैक्षणिक संस्थानों को विशेष रूप से छात्रों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को योग दिवस की गतिविधियों में भाग लेने और योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Comments

Leave Comments