Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत में धूमधाम से मना विश्व पर्यावरण दिवस, प्रतियोगिताओं से फैलाई पर्यावरण चेतना

आईटीआई सोनीपत में विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली निकालते छात्र और पौधारोपण करते प्रधानाचार्य

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
-पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया प्रतियोगिताओं को आयोजन

सोनीपत,(kuldeep ranga)
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ. कृष्ण कुमार ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर की। रैली में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और प्रदूषण के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना अधूरी है।
इस अवसर पर छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध लेखन, भाषण तथा पोस्टर मेकिंग शामिल रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम, महालक्ष्मी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लोकेश प्रथम तथा दीपक द्वितीय स्थान पर रहे।
भाषण प्रतियोगिता में पीयूष तिवारी ने प्रथम एवं किरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य द्वारा पौधारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर हरेंद्र जावा, कैप्टन संजय शिवरायण, वर्ग अनुदेशक सुरेश डांडा, सुनील दत्त, सुनील मलिक, दीपक, हरदीप, दिनेश मूर्ति, ज्योति, डाॅ. सुनील कुमारी लाइब्रेरियन सहित संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments